फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, लूट का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम

Fri, 09 Jan 2026 10:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा

सार

Bihar : अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि एक शख्स खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहा था। आननफानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
लूट की घटना को अंजाम देते अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी। गोली व्यवसायी के सीने में लगी है, जिससे उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके के व्यवसायियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के कटहरा मोहल्ले की है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Blast Threat : तेलुगू एक्ट्रेस और तमिल प्रोड्यूसर के नाम तक जांच! कोर्ट में धमाकों की धमकी से अबतक क्या निकला?

दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे थे व्यवसायी
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बारादरी रसूलपुर मोहल्ला निवासी विजय कुमार साहू के पुत्र संजय सोनी की काजी मोहल्ला स्थित गणपति ज्वेलर्स नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बस्ती रोड स्थित कटहरा मोहल्ले के समीप एक निजी नर्सिंग होम के पास पहुंचे, घात लगाकर बैठे तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और संजय सोनी से जेवरात और नकदी से भरा बैग छीनने लगे। जब वह लूट का विरोध करते हुए शोर मचाने लगे तो उन अपराधियों में से एक ने उन पर गोली चला दी। गोली व्यवसायी के सीने में लगी। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर जब स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तो अपराधी अपनी बाइक छोड़कर पैदल ही गलियों के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-GAD Bihar: नीतीश सरकार ने कई IAS अधिकारियों का किया तबादला, लिस्ट में यूपीएससी टॉपर समेत कई नाम

सीसीटीवी में कैद हुई घटना 
 यह पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में अपराधी घठना को अंजाम देते हुए दिख रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाँच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें