फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder : पटना में दो मासूम भाई-बहन को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरे लोग; जमकर कर रहे बवाल

Thu, 31 Jul 2025 06:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : दो बच्चों को अपराधियों ने जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। लोग आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में सो रहे दो बच्चों को अपराधियों ने जिंदा जला दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। घटना पटना जिला के जानीपुर थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलने पर जानीपुर थाना  की पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। मृतक बच्चों की पहचान अंजली और अंश के रूप में की गई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : चेतन आनंद और एम्स के सुरक्षा गार्ड और मेडिकल स्टाफ के बीच हुआ विवाद, बनाया बंधक

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों की मां शोभा देवी एम्स में नर्स हैं और पिता पटना चुनाव आयोग के कार्यालय में कार्यरत हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे स्कूल से घर आए थे और घर में ही सोए हुए थे। तभी घर में अचानक आग लगने की सूचना मिली। कोई कुइच कर पाता तब तक सब कुछ समाप्त हो चुका था। दोनों बच्चे आग के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बच्चों की जानबूझकर हत्या की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय दोनों बच्चे स्कूल से लौटकर घर आए थे, उस वक्त घर में उसके माता-पिता मौजूद नहीं थे। तभी अज्ञात अपराधी घर में दाखिल हुए और बच्चों को कमरे में बंद कर के घर को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब घर से धुआं निकलते देखा तो पुलिस को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जानीपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आगजनी की घटना कैसे और क्यों हुई।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पार्टनर बना दुश्मन, ईंट भट्ठा संचालक का करवाया अपहरण; हत्या होने से पहले पहुंची पुलिस

घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर टायर जलाकर कई घंटों तक आगजनी की। पीड़ित पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। घटनास्थल पर पहुंचे फुलवारी शरीफ डीएसपी 2 दीपक कुमार ने बताया कि दो बच्चों को जलाकर मार डालने की बात कही जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है, घटना की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है, लेकिन पुलिस अपना काम कर रही है। डीएसपी 2 दीपक कुमार ने कहा कि बहुत जल्द आरोपियों की शिनाख्त कर ली जाएगी। पुलिस हर एंगिल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें