फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में रेलवे प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे माले विधायक, अधिकारियों से की यह मांग

Tue, 25 Jun 2024 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: धरने पर बैठे माले विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि रास्ता बंद होने से लगभग 10 किलोमीटर का दूरी बढ़ गई है। अगर किसी गर्भवती महिला को अस्पताल तक ले जाना होगा तो अब उनके साथ रास्ते में ही कोई अनचाही घटना घट सकती है।
विज्ञापन
धरने के दौरान माले विधायक गोपाल रविदास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में पटना-गया लाइन स्थित पोथाही स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस धरना-प्रदर्शन में फुलवारी विधायक और भाकपा माले नेता गोपाल रविदास भी शामिल हो गए। विधायक रविदास ने कहा कि इस रास्ते से लाखों लोगों का आवागमन होता है। इस रास्ते पर रेलवे प्रशासन द्वारा गड्ढा किया जा रहा है, जिससे यह रास्ता बंद हो गया हैl रास्ता बंद होने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि रास्ता बंद होने से लगभग 10 किलोमीटर का दूरी बढ़ गई है। अगर किसी गर्भवती महिला को अस्पताल तक ले जाना होगा तो अब उनके साथ रास्ते में ही कोई अनचाही घटना घट सकती है। विधायक ने रेलवे प्रशासन के अधिकारियों से मोबाइल के जरिए बात कर ग्रामीणों की मांग से अवगत कराया है। माले नेता ने रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल ही रास्ते को खोदना बंद कराया जाए। जब तक यहां रेलवे फाटक या अंडरपास की व्यवस्था न हो, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए।
विज्ञापन


इस प्रर्दशन में विधायक के साथ हरेंद्र दास, गणेशी यादव, बाढ़ू यादव, सूरज कुमार, मिथलेश, पंकज, गुड्डू, अजित और सहेंद्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें