फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश ने पूर्व विधायक राजीव रंजन को दी श्रद्धांजलि, प्रार्थना सभा में अन्य नेता पहुंचे

Sun, 27 Jul 2025 07:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: एकंगरसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत राजीव रंजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। करीब 10 मिनट तक रुकने के उपरांत मुख्यमंत्री वापस हवाई मार्ग से पटना लौट गए।
विज्ञापन
दिवंगत राजीव रंजन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नालंदा जिले के एकंगरसराय पहुंचकर पूर्व विधायक एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव दिवंगत राजीव रंजन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एकंगरसराय कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा में राज्य के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 
दिवंगत राजीव रंजन, जो नालंदा के इस्लामपुर क्षेत्र से पूर्व विधायक थे और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनकी स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन उनके पुत्र और जदयू नेता रुहैल रंजन द्वारा किया गया था।
 
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत राजीव रंजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। करीब 10 मिनट तक रुकने के उपरांत मुख्यमंत्री वापस हवाई मार्ग से पटना लौट गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: AIMIM को राजद नेता ने बताया 'वोट कटवा', कहा- चाल-चरित्र प्रशांत किशोर जैसा
 
इस श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण, डीसीएलआर रशिम कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, मंडल पदाधिकारी विवेक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रणब कुमार, पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा समेत दर्जनों पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
 
कार्यक्रम में राज्य की राजनीति के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, उषा सिन्हा, विधान परिषद सदस्य रीना यादव, समाजसेवी राजीव प्रसाद सिंह, जदयू के युवा नेता कौशल यादव, जदयू उपाध्यक्ष सुभाष कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव राजीव रंजन पटेल, ई राजन, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सर्वेश प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: ‘अनुभव की कमी से दे रहे गैरजिम्मेदाराना बयान’, चिराग और तेजस्वी को जीतनराम मांझी की नसीहत
 
इसके अलावा जदयू चिकित्सा सेवा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर शाहिल, जदयू सचिव दलित नेता धनंजय पासवान, सतीश प्रसाद, संजय प्रसाद, जदयू उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पैक्स अध्यक्ष रामलखन प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार टिंकू, औंगारी धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष रामभूषण दयाल, जनसुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता अमिय कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र गोप, योगेश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें