फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जारी किए 1263 करोड़ 95 लाख, जानिये किसके खाते में जा रहा कितना रुपया

Wed, 10 Sep 2025 12:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / सिवान

सार

Bihar : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2025 के लिए बढ़े हुए दर से पेंशन राशि का वितरण किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1263 करोड़ 95 लाख रुपया जारी किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पेंशन राशि जारी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत अगस्त माह की 1263.95 करोड़ रूपये की राशि 1 करोड़ 13 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से  हस्तांतरित किया। यह कार्यक्रम अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में आयोजित किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को अगस्त माह की 1100 रूपये की पेंशन राशि उनके खाते में आज अंतरित की गई है।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि कार्यक्रम से जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, लाभार्थीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुये हैं। माह जून एवं जूलाई 2025 की बढ़ी हुई दर से पेंशन राशि का हस्तांतरण मुख्यमंत्री के द्वारा पहले किया जा चुका है। अगस्त माह का मासिक पेंशन राशि का भुगतान 1100 रूपये प्रति माह की दर से आज डीबीटी के माध्यम से किया गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पिछले माह की तुलना में 1 लाख 23 हजार नये लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई है। माह जून से अगस्त तक कुल पेंशनधारियों की संख्या में 2.22 लाख की वृद्धि हुई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : इंडी न महागठबंधन... कांग्रेस बिहार में अपनी सरकार बना रही! 70 सीटों की जिद इसी कारण
विज्ञापन


कोई भी योग्य सामाजिक पेंशनधारी छूटे नहीं इसका विशेष ख्याल रखें
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जून माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को हर माह मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दी गयी है। हमने शुरू से ही सभी वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएँ चलाई हैं। समाज के कमजोर तबकों के हित के लिए हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की सहूलियत के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनायें चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई भी योग्य सामाजिक पेंशनधारी छूटे नहीं इसका विशेष ख्याल रखें। आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को अगस्त माह की 1100 रुपये की पेंशन राशि उनके खाते में अंतरित की गई है, इसके लिए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं आप सभी को बधाई देता हूँ। समय पर पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में पहुंचने से उन्हें सहूलियत होती है। सभी के जीवन को सम्मानजनक तथा बेहतर बनाने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Aadhar Card : सुप्रीम निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने बिहार के वोटरों को 'आधार' का मौका दिया; फॉर्म 6 पर भी अपडेट

जानिए किस किस खाते में गया कितना रुपया 
विदित है कि आज 06 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के खाते में राशि भेजी गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनधारियों की संख्या 35,38,296 है, जिनके खाते में आज कुल 389 करोड़ 30 लाख 96 हजार रूपये की राशि अंतरित की गयी है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों की संख्या 51,98,211 है, जिनके खाते में आज 585 करोड़ 86 लाख 97 हजार 900 रूपये की राशि अंतरित की गयी है। इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनधारियों की संख्या 6,35,719 है, जिनके खाते में आज 70 करोड़ 31 लाख 93 हजार 100 रूपये की राशि अंतरित की गयी है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के अन्तर्गत पेंशनधारियों की संख्या 1,10,319 है, जिनके खाते में आज 12 करोड़ 13 लाख 79 हजार 700 रूपये की राशि अंतरित की गयी है। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों की संख्या 8,81,680 है, जिनके खाते में आज 97 करोड़ 97 लाख 82 हजार 700 रूपये की राशि अंतरित की गयी है। बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों की संख्या 9,78,483 है, जिनके खाते में आज 108 करोड़ 33 लाख 2 हजार 300 रूपये की राशि भेजी गई है। यह समावेशी विकास और सामाजिक न्याय को दर्शाता है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : इस थाने में नहीं लग रहा है मन, थानेदार की बात सुनते ही एसपी ने लिया एक्शन

इनकी भी थी मौजूदगी 
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की निदेशक रंजीता, समेकित बाल विकास सेवायें निदेशालय के निदेशक  अमित कुमार पांडेय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के निदेशक योगेश कुमार सागर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं लाभार्थीगण कार्यक्रम से जुड़े थे।




                                                 

विज्ञापन

सिवान में वृद्ध को सम्मानित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2025 के लिए बढ़ी हुई दर से पेंशन राशि का वितरण 10 सितंबर को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किया।  इस अवसर पर सिवान समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उद्घाटन का सीधा प्रसारण किया गया। सिवान जिले के कुल 3,49,397 लाभार्थियों के खातों में 3883.39 लाख रुपये की राशि भेजी गई।
यह खबर भी पढ़ें-Indian Railway: भागलपुर को बड़ी सौगात, मिजोरम से आनंदविहार तक चलेगी नई राजधानी एक्सप्रेस, 13 सितंबर को ट्रायल

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 93,427 लाभार्थियों को 1027.69 लाख रुपये प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत 1,70,910 लाभार्थियों के खातों में 1916.04 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 13,044 लाभार्थियों को 143.82 लाख रुपये और लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 39,618 लाभार्थियों को 438.24 लाख रुपये वितरित किए गए।  इसके अलावा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 4,098 लाभार्थियों को 45.07 लाख रुपये और बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 28,300 लाभार्थियों को 312.50 लाख रुपये की राशि भेजी गई।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने लाभार्थियों का फूल-माला से स्वागत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की यह पहल न केवल जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि पेंशन राशि सभी लाभार्थियों के खातों में समय पर पहुंचे, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। यह कार्यक्रम सामाजिक समावेशन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत सिवान जिले के हजारों परिवारों को लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें