भाजपा के प्रदेश कार्यालय मे नितिन नवीन को बधाई देने पहुंचे नेता।
- फोटो : अमर उजाला
दिलीप जायसवाल बोले- संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे
डॉ. दिलीप जायसवाल ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हृदय से अभिनंदन करते हुए उनके यशस्वी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और करोड़ों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नितिन नवीन की पहचान केवल एक राजनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी रही है। वे पिछले 14 वर्षों से पटना में श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के माध्यम से भव्य रामनवमी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
Nitin Nabin: पीएम, गृह मंत्री से लेकर सीएम तक ने दी नए कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई, जानिए किसने क्या कहा?
नितिन नबीन को बधाई देते सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री बोले- पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन को नियुक्त होने पर मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आपका संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्तागण को मजबूती प्रदान करेगा।
मंत्री मंगल पांडेय बोले- यह बिहार के सम्मान की बात
स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने मंत्री नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए उन्हें आत्मिक बधाई दी है। इस मनोनयन पर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह व समस्त भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहली बार बिहार के किसी नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह प्रदेश के लिए सम्मान की बात है।