फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार पुलिस के जवानों को अब पटना में रहने में नहीं होगी दिक्कत, सीएम नीतीश ने किया बड़े बैरक का शुभारंभ

Sun, 14 Dec 2025 02:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Police: पटना के नवीन पुलिस केन्द्र परिसर में केन्द्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय (G+4) एवं 700 क्षमता का पुरूष सिपाही बैरक (G+7) ब्लॉक-A का सीएम नीतीश ने शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, BSSC के अध्यक्ष आलोक राज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नवीन पुलिस केंद्र, पटना परिसर में केंद्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय और 700 क्षमता वाले पुरुष सिपाही बैरक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए तैयार की गई आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए पुलिस केंद्र के विकसित होने से पटना पुलिस को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में काफी सहूलियत मिलेगी और कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


120 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीकृत रसोई के निर्माण से पुलिस बल को स्वच्छ, पौष्टिक और सस्ता भोजन उपलब्ध हो सकेगा। यहां एक साथ बड़ी संख्या में भोजन तैयार किया जा सकेगा, जिससे पुलिसकर्मियों की समय और संसाधनों की बचत होगी। इस परियोजना से लगभग 120 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा। नवीन पुलिस केंद्र के अंतर्गत प्रशासनिक भवन, महिला पुलिस बैरक, पुरुष सिपाही बैरक, भोजनालय, पार्किंग शेड, वाहन स्टैंड, शौचालय, गार्ड रूम और अन्य आधारभूत संरचनाओं का विकास किया गया है।
Bihar Weather: बिहार में तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड; आज कैमूर समेत कई जिलों में घना कोहरा, ट्रेनें भी लेट
विज्ञापन


निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की
मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए बैरक और भोजनालय का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल के कल्याण और सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। नई व्यवस्थाओं से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाकर राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें