कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार गांव में रक्षाबंधन के दिन दुर्गावती नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन, करीब 39 घंटे की तलाश के बाद बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की।
सूचना मिलते ही भभुआ विधानसभा के भाजपा विधायक भरत बिन्द सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मीडिया से बातचीत में विधायक ने घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष की राशि जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।