सम्मानित हो रहे रंजन सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
रंजन सिन्हा को फिल्म पीआर में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान
पटना पुस्तक मेला 2025 में राजापाकर, वैशाली के राजीव रंजन कुमार उर्फ़ रंजन सिन्हा को फिल्म पीआर के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्रसिद्ध निर्देशक रंजन कुमार सिंह के हाथों मिला। रंजन सिन्हा ने पिछले 21 वर्षों में 900 से ज्यादा फिल्मों और 5000 से अधिक गानों का प्रचार किया है और वह भोजपुरी सिनेमा के एक 'ब्रांड आइकॉन' के रूप में जाने जाते हैं।
उन्होंने प्रकाश पर्व, पटना फिल्म फेस्टिवल जैसे बिहार सरकार के बड़े आयोजनों में भी अहम भूमिका निभाई है, जिससे बिहार की सांस्कृतिक पहचान देशभर में मजबूत हुई है। रंजन सिन्हा का लक्ष्य अब भोजपुरी कंटेंट को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स और बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स तक ले जाना है, ताकि क्षेत्रीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहचान मिल सके।