फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आईएएस वैभव श्रीवास्तव बोले- काम के प्रति ईमानदार होने से मिलती है सफलता; IPRD के निदेशक को दी गई विदाई

Thu, 11 Dec 2025 12:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सारण के डीएम बने आईएएस वैभव श्रीवास्तव ने सूचना जनसंपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में कहा कि कोई भी कार्य दिल से करना चाहिए। मेरे साथ सभी ने लगन और मेहनत के साथ कार्य किया है।
विज्ञापन
विदाई समारोह में मौजूद IPRD के अधिकारी और कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में जनसंपर्क विभाग के सभागार में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को अधिकारियों और कर्मियों ने विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस विभाग का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप सभी की मेहनत की वजह से ही विभाग में बेहतर कार्य हो सका है। इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि काम के प्रति ईमानदारी सफलता दिलाती है। जिस मानसिकता और सोच के साथ बिहार को देखा जाता है, उसे बदलने की जरूरत है और इसकी महत्वपूर्ण जवाबदेही आप सभी पर है। कोई भी कार्य दिल से करना चाहिए। मेरे साथ सभी ने लगन और मेहनत के साथ कार्य किया है। दोनों एजेंसियां भी बेहतर काम कर रही हैं। बता दें कि वैभव श्रीवास्तव को सारण का जिलाधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आईपीआरडी में विदाई समारोह के दौरान निदेशक वैभव श्रीवास्तव को भेंट देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अपर सचिव राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आप विभाग से ज्यादा खुद ध्यान देते थे, जिसकी वजह से विभाग में काफी बदलाव आया है। संयुक्त सचिव बिदु भूषण चौधरी ने कहा कि आपके कार्य करने के तरीके से विभाग नए मुकाम पर पहुंचा है। आपकी कार्यशैली से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। सुनील कुमार पाठक, राजेश चंद्रा सहित अन्य अधिकारियों ने भी निदेशक वैभव श्रीवास्तव के कार्य की सराहना की। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में अपर सचिव सत्येंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक रविभूषण सहाय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। समारोह का संचालन उपनिदेशक नीना झा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें