फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में दरभंगा हाउस परिसर में बम धमाका, HOD प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण की गाड़ी पर हमला; CCTV में कैद

Wed, 05 Mar 2025 02:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: टाउन एएसपी दीक्षा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि इस घटना के बाद दरभंगा हाउस परिसर में छात्रों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस ने की घेराबंदी, धमाके के बाद की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना का दरभंगा हाउस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया, जब परिसर में बम धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि परिसर में मौजूद छात्र और स्थानीय लोग सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित दरभंगा हाउस परिसर की है, जहां संस्कृति विभाग के एचओडी प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण की स्कॉर्पियो गाड़ी पर बम फेंककर हमला किया गया। इस हमले में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण गाड़ी में मौजूद नहीं थे, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

 
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि हमले में एक युवक शामिल था, जिसने बैग से बम निकालकर गाड़ी पर फेंका और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, यह हमला आपसी वर्चस्व को लेकर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से जली हुई सुतली बरामद की है, जो बम बनाने में इस्तेमाल की गई थी।

विज्ञापन

 
घटना के बाद परिसर में दहशत
बम धमाके की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस और टाउन एएसपी दीक्षा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद दरभंगा हाउस परिसर में दहशत का माहौल है। छात्र सहमे हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
एएसपी टाउन दीक्षा ने बताया कि यह घटना आपसी वर्चस्व को लेकर की गई है और पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें