Bihar: शिविर में उपस्थित लोगों को हड्डियों से संबंधित रोगों की रोकथाम, खानपान एवं जीवनशैली संबंधी परामर्श भी दिया गया एनटीपीसी के इस प्रयास से 100 से अधिक कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जरूरी सलाह प्राप्त की
एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I मुख्यालय शास्त्री नगर पटना में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए आज एक विशेष बीएमडी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर एनटीपीसी स्वास्थ्य संभाग द्वारा प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिजनों ने हड्डियों की जाँच कराकर लाभ उठाया।
विज्ञापन
शुभारंभ अवसर पर कहा गया कि एनटीपीसी अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। स्वस्थ शरीर ही खुशहाल जीवन की नींव है। ऐसे शिविरों के माध्यम से हम समय रहते हड्डियों की समस्याओं की पहचान कर सकते हैं और उचित परामर्श देकर कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।
शिविर में उपस्थित लोगों को हड्डियों से संबंधित रोगों की रोकथाम, खानपान एवं जीवनशैली संबंधी परामर्श भी दिया गया। एनटीपीसी के इस प्रयास से 100 से अधिक कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जरूरी सलाह प्राप्त की, जिससे उनकी हड्डियों के स्वास्थ्य की जानकारी मिली और भविष्य में होने वाली समस्याओं की रोकथाम की दिशा में कदम उठाने में मदद मिलेगी।