फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार सरकार ने 10327 नए पदों का किया सृजन, जल्द होगी नियुक्ति; जानिए किस विभाग में कितनी हैं सीटें

Thu, 25 Sep 2025 09:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार सरकार ने 10327 नए पदों का सृजन किया है। इसको लेकर सरकार बहुत जल्द  नियुक्ति करेगी। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग से लेकर अलग-अलग कई विभागों में बहाली की जाएंगी।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने बिहार के युवाओं के लिए विभिन्न विभागों को जोड़कर कुल 10327 नवपदों का सृजन किया है। सरकार बहाली के तहत सभी सृजित नव पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति भी करगी। सरकार का कहना है कि एनडीए सरकार बिहार के हर घर में एक सरकारी नौकरी के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। आगे भी अभियान चलाकर युवाओं को एनडीए सरकारी नौकरी और रोजगार देना जारी रखेगी। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नीतीश सरकार ने राज्यकर्मियों को दी एक और बड़ी सौगात, समय से पहले किया जाएगा इस महीने का भुगतान

बिहार सरकार ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कुल 5953 पदों का सृजन किया है। वहीं गृह विभाग में 3568 पदों का सृजन किया गया है। इसमें अग्निशमन एवं साईबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई शामिल हैं। विज्ञान, प्रावौधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में 106 पद सृजित किये गये हैं। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में 143 पदों को सृजित किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Patna Metro : चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पीएम मोदी आ रहे बिहार, करेंगे पटना मेट्रो का उद्घाटन

इसके अलावे आपदा प्रबंधन विभाग में 87 पद, शिक्षा विभाग में 89 पद, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में 72 पद, वित्त विभाग में 12 पद, कृषि विभाग में 293 और जल संसाधन विभाग में 1 पद सृजित किया गया है। साथ ही साथ 3 अन्य पद भी हैं जिसका विभाग अभी सुनिश्चित नहीं किया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें