फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: बिहार सरकार के मंत्री का काला चिटठा लेकर आए पीके, सीएम से की अपील, कहा- आप करें कार्रवाई

Thu, 25 Sep 2025 08:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और प्रशांत किशोर के बीच ठन गई है। आज जन सुराज ने अशोक चौधरी पर लगाये गये गंभीर आरोप को साबित करने के लिए सारा काला चिटठा सामने रख दिया। अब सीएम से अपील की है कि आप ही अब न्याय कीजिये।
विज्ञापन
जन सुराज की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन सुराज पार्टी ने  बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी कला चिटठा सबके सामने रखा। पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा है कि अशोक चौधरी से वह जवाब मांगें या उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। अगर यह लोग इस्तीफ़ा न दें तो इनको सीधे बर्खास्त किया जाय। साथ ही यह भी कहा कि अगर इनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हमलोग न्यायालय भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में खूब खुली पोल 
दरअसल जन सुराज पार्टी के मुख्यालय में आज गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रदेश महासचिव किशोर कुमार, महासचिव सरवर अली, पार्टी की लीगल सेल के महासचिव अशोक कुमार दुबे और प्रवक्ता विवेक कुमार मौजूद थे। पार्टी ने आज बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में अशोक चौधरी का काला चिटठा रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि प्रशांत किशोर जब अशोक चौधरी पर आरोप लगाए थे, तब सत्ता पक्ष की ओर से कहा गया कि सबूत कहां हैं? हम बताना चाहते हैं कि इतने सबूत हैं कि सभी पेश नहीं कर सकते। इसलिए आज कुछ डॉक्यूमेंट आपके सामने रख रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि जनता को सच्चाई बताईजाए। जनता से मांग है कि इनके साथ न्याय करें। 

अशोक चौधरी की पत्नी नीता केसकर चौधरी पर लगाये गंभीर आरोप 
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव किशोर कुमार ने अशोक चौधरी की पत्नी नीता केसकर चौधरी और मानव वैभव विकास ट्रस्ट द्वारा कई महंगी  जमीनों की खरीद मामले में कागजी साक्ष्य पेश किए। उन्होंने बताया कि नीता केसकर चौधरी ने 2021 और 2022 में दिलीप मित्तल और राकेश अग्रवाल नाम के बिल्डरों से दो प्रॉपर्टी की खरीद की। उन्होंने एक में अपनी पहचान में पति अशोक चौधरी का नाम दिया, जबकि दूसरे में अशोक चौधरी का नाम छिपाकर अपने पिता का नाम दिया। इन दोनों प्रॉपर्टी की खरीद में करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसका डीड नंबर 2939 और 4640 है। प्रदेश महासचिव किशोर कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा कि नीता केसकर चौधरी के पास इतनी रकम कहां से आई? एक ही बिल्डर से खरीदी गई दोनों प्रॉपर्टी में उन्होंने अलग-अलग पहचान का इस्तेमाल क्यों किया? प्रदेश महासचिव किशोर कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह व्यावसायिक जमीनें हैं, जिनकी खरीद में काला धन का इस्तेमाल किया गया है। प्रदेश महासचिव किशोर कुमार ने सरकार को एजेंसियों से इनकी जांच कराने की मांग की है। प्रदेश महासचिव किशोर कुमार एन कहा कि नीता केसकर चौधरी पंजाब नेशनल बैंक से करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के अन्य मामले में पहले से आरोपित हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में अभी भी विचाराधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें