फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी बिहार की राजधानी, वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई फायरिंग

Fri, 21 Mar 2025 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Firing News: दोनों घायलों को उनके परिजन और स्थानीय लोगों के द्वारा पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार फिर बिहार की राजधानी पटना का गर्दनीबाग इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है। बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नम्बर छह में जहां बीते गुरुवार की देर रात वर्चस्व की लड़ाई को लेकर 10 से 12 राउंड अपराधियों के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, इस फायरिंग की घटना में एक युवक पवन कुमार (44) और एक युवती सिद्धि कुमारी (14) को गोली लगी है। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उनके परिजन और स्थानीय लोगों के द्वारा पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज दोनों का जारी है।

यह भी पढ़ें: बिहार में डॉक्टर का स्टीकर लगी गाड़ी से हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने की बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची गर्दनीबाग थाने पुलिस के साथ सचिवालय एसडीपीओ-1 घटना स्थल से पांच खोखा साथ ही गोली चलाने वाले युवक शुभम कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, 14 जिंदा कारतूस को बरामद किया है। वहीं, गिरफ्तार युवक से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार गोलीबारी की घटना को क्यों अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस के द्वारा हर एक बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें