फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हर्ष फायरिंग में एक किशोर को लगी गोली, गांव से निकल रही थी बारात; देखने पहुंचे…तभी पैर में चीरकर निकली

Thu, 18 Jul 2024 01:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: नालंदा में बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक 14 वर्षीय किशोर जख्मी हो गया। मामला बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा गांव का है। जख्मी की पहचान शेखपुरा जिला के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमरा गांव निवासी शंकर राम का पुत्र राजा कुमार के रूप में किया गया है। 

विज्ञापन
घायल न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के संबंध में जख्मी राजा कुमार ने बताया कि गांव में ही कुशेश्वर ढाढ़ी के बेटे की बारात निकल रही थी। तभी वह वहां देखने के लिए गया हुआ था। इसी बीच हर्ष फायरिंग में एक गोली उसके दाहिने पैर के एड़ी को चीरते हुए बाहर निकल गई। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा इलाज के लिए घर वालों की मदद से बिन्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार हुआ। 

विज्ञापन


वहीं किशोर की मां का कहना है कि उनका भूमि विवाद ससुराल के लोगों से चल रहा है। इसी वजह से वह पिछले 1 साल से अपने बेटे को उसके फूफा के घर में रख रही है। उन्हें आशंका है कि भूमि विवाद में गोतिया के लोगों के द्वारा यह साजिश रची गई है और बेटे को गोली मारी गई है। 

वहीं इस मामले में बिन्द थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान वहां मौजूद एक किशोर को गोली लग गई। फिलहाल पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है। एक आरोपी को चिन्हित किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है एवं हथियार बरामदगी का भी प्रयास किया जा रहा है। जख्मी किशोर के फर्द बयान पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें