फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गर्दनीबाग में बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 10 मुख्य और 5 अभ्यास पिचें; जानें खासियत

Thu, 18 Sep 2025 06:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: क्रिकेट के अलावा कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल जैसी अन्य खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। परिसर में दो मंजिला, 6000 वर्ग फीट का प्रशासनिक ब्लॉक, जिम, शौचालय, टीम रूम और रेस्तरां जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवन निर्माण विभाग की ओर से पटना के गर्दनीबाग में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस कॉम्प्लेक्स में 10 मुख्य पिचें और खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए 5 अतिरिक्त पिचें बनाई जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों को खेल और अभ्यास के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं मिलेंगी।

इस परियोजना के लिए लगभग 9.64 एकड़ भूमि पर 28.66 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 60×70 मीटर का क्रिकेट ग्राउंड विकसित किया जाएगा, जिसमें दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त, 36×18 मीटर के दो इनडोर क्रिकेट अभ्यास हॉल भी बनाए जाएंगे।

क्रिकेट के अलावा कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल जैसी अन्य खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। परिसर में दो मंजिला, 6000 वर्ग फीट का प्रशासनिक ब्लॉक, जिम, शौचालय, टीम रूम और रेस्तरां जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन


पढ़ें: नीतीश सरकार की पहल, बिहार की महिलाएं भी विदेश में आत्मविश्वास से चला रही गाड़ी; जानें कैसे

क्रिकेट ग्राउंड के आसपास 1,20,900 वर्ग फीट का हरित लैंडस्केप क्षेत्र विकसित किया जाएगा। वाहन पार्किंग के लिए 8,388 वर्ग फीट का कार पार्किंग क्षेत्र और 4,000 वर्ग फीट का दोपहिया पार्किंग क्षेत्र बनाया जाएगा। परिसर में 6 मीटर चौड़ा ड्राइववे भी होगा, जो आवागमन को सुगम बनाएगा।

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स अत्याधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से लैस होगा, जो खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगा। कुमार रवि ने यह भी कहा कि भवन निर्माण विभाग बिहार में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें