फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शॉर्ट सर्किट से आवासीय विद्यालय में आग, धुआं फैलने से 10 छात्राएं बेहोश; मौके पर मची अफरातफरी

Sat, 29 Nov 2025 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: विद्यालय की प्रिंसिपल विभा कुमारी ने कहा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। घटनास्थल पर मौजूद सभी छात्राओं को तुरंत अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
स्कूल से बाहर आती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग के बाद विद्यालय परिसर में तेज धुआं फैलने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण एक-एक कर आठ से दस छात्राएं बेहोश हो गईं। बेहोश छात्राओं को तत्काल सीएचसी अथमलगोला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुआं फैलते ही छात्राएं कमरे में फंस गई थीं। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के बाद अंदर फंसी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर मौजूद एक शिक्षिका ने बताया कि पीछे स्थित क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसके बाद आग भड़क उठी और धुआं तेजी से फैल गया। इससे घबराकर कई छात्राएं बेहोश हो गईं।

पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई युवती ने नवादा के केतन पटेल से रचाई शादी, दानापुर में हिंदू रीति-रिवाज से बंधे बंधन में    
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की प्रिंसिपल विभा कुमारी ने कहा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। घटनास्थल पर मौजूद सभी छात्राओं को तुरंत अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आग लगने और धुआं फैलने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने गेट बंद रखा और लोगों को अंदर नहीं जाने दिया, जिससे बचाव कार्य में देर हुई। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर दरवाज़ा खोला जाता तो स्थिति और गंभीर नहीं होती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें