फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में बनेगा नया फाइव स्टार होटल, मैरियट, हयात या आईटीसी में से एक ब्रांड चलाएगा होटल; जानें खासियत

Wed, 25 Jun 2025 01:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: कंपनी ने बताया है कि वे इस होटल को जेडब्ल्यू मैरियट, हयात रीजेंसी या आईटीसी होटल में से किसी एक ब्रांड के साथ मिलकर चलाएंगे। होटल में कम से कम 100 कमरे होंगे और यह पूरी तरह एक फाइव स्टार सुविधा वाला होटल होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बीरचंद पटेल पथ पर स्थित पुराने होटल पाटलिपुत्र अशोक की जगह अब एक नया फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 1.5 एकड़ जमीन पर होटल बनाने, चलाने और देखभाल करने का अधिकार 60 साल + 30 साल यानी कुल 90 वर्षों के लिए पटना की कंपनी कुमार इंफ्राट्रेड एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

विज्ञापन


पुराना होटल तोड़ा जाएगा और केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के नियमों के अनुसार नया फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा। कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की ओर से लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) भी दे दिया गया है।

कंपनी ने बताया है कि वे इस होटल को जेडब्ल्यू मैरियट, हयात रीजेंसी या आईटीसी होटल में से किसी एक ब्रांड के साथ मिलकर चलाएंगे। होटल में कम से कम 100 कमरे होंगे और यह पूरी तरह एक फाइव स्टार सुविधा वाला होटल होगा। 150 दिनों के भीतर कंपनी को इनमें से किसी एक बड़े होटल ब्रांड के साथ समझौता (ओ एंड एम एग्रीमेंट) करना होगा, जिससे यह तय हो सके कि होटल का संचालन किस ब्रांड के तहत होगा।
विज्ञापन


पढ़ें: जमुई में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों ट्रक चालकों को आई मामूल चोटें
विज्ञापन


इस होटल प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को हर साल 7.57 करोड़ रुपये का किराया यानी लीज़ प्रीमियम बिहार पर्यटन विकास निगम को देना होगा (इसमें टैक्स और जीएसटी शामिल नहीं हैं)। हर 5 साल में यह किराया 10% बढ़ेगा। इसके अलावा कंपनी को 11 साल के भीतर 28.5 करोड़ रुपये भी देना होगा। अगर ये रकम एक साथ दी जाती है, तो उस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। लेकिन किश्तों में दी गई तो उस पर 9.5% ब्याज देना होगा। यह प्रोजेक्ट पटना में बन रहे तीन फाइव स्टार होटलों में से एक है और इसके शुरू होने से पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें