फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'कांग्रेस-राजद को बस कुर्सी चाहिए', भाजपा की प्रेरणा सिर्फ राष्ट्र निर्माण'; पटना में बोले राजनाथ सिंह

Wed, 02 Jul 2025 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने दोहराया कि हर वर्ग को आत्म-सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित करना भाजपा की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है और जल्द ही तीसरे स्थान पर होगी।

विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियों का सिर्फ एक ही मकसद है, किसी भी तरह सत्ता में बने रहना। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य हर भारतीय नागरिक को सम्मानजनक जीवन देना और ऐसी नीतियां बनाना है जिससे समाज के हर वर्ग का विकास हो सके।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हर किसी को स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐसे प्रभावी कदम उठाए हैं, जिनकी पहले कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि लोग यह सोच भी नहीं सकते थे कि कोई केंद्र सरकार इतना बड़ा आर्थिक बोझ उठा सकती है।

विज्ञापन


पढे़ं: वैशाली में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

उन्होंने कहा कि अगर वह सारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा करने लगेंगे तो बहुत लंबा समय लग जाएगा, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसी नीतियां बनाई हैं जिनसे समाज के हर वर्ग को फायदा मिला है। ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा जिसके लिए सरकार ने काम न किया हो।



राजनाथ सिंह ने दोहराया कि हर वर्ग को आत्म-सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है और जल्द ही तीसरे स्थान पर होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा रखना चाहिए कि बिहार भी तेजी से आगे बढ़ेगा और विकास की इस यात्रा में पीछे नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें