फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: आईपीएस भानु प्रताप और पत्नी पूजा के विवाद में नया मोड़, बच्ची से मिलने का आरोप; पुलिस मुख्यालय पर सवाल

Mon, 02 Nov 2026 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

आईपीएस भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के पारिवारिक विवाद में नया मोड़ आया है। पूजा ने पुलिस मुख्यालय पर न्याय नहीं मिलने और बच्ची से मिलने नहीं देने का आरोप लगाया है। पति से बातचीत भी नहीं हो सकी।

 

विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय के बाहर पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में नया मोड़ आ गया है। मामले को लेकर सोमवार को बिहार पुलिस मुख्यालय में हलचल देखने को मिली। पत्नी पूजा की शिकायत के बाद भानु प्रताप सिंह को भी मुख्यालय बुलाया गया। हालांकि, पूजा का आरोप है कि मुख्यालय पहुंचने के बावजूद उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई और वह अपने पति से बातचीत भी नहीं कर सकीं।

पूजा के अनुसार, उन्हें उम्मीद थी कि पुलिस मुख्यालय में उनकी शिकायत पर सुनवाई होगी और उन्हें अपनी बच्ची से मिलने का अवसर मिलेगा। लेकिन उनका आरोप है कि भानु प्रताप सिंह मुख्यालय पहुंचे, मगर अपनी बच्ची को साथ लेकर नहीं आए। पूजा ने दावा किया कि उन्हें अपनी ही बच्ची से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: जेसीबी से खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, धमाके से थार समेत कई वाहन जलकर राख; एक की मौत

पूजा ने पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अधिकारी भानु प्रताप सिंह के पक्ष में काम कर रहे हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। पूजा के मुताबिक, उन्हें सोमवार को मुख्यालय बुलाया गया था, लेकिन वहां भानु प्रताप सिंह से उनकी किसी तरह की बातचीत नहीं हो सकी।

फिलहाल, इस मामले में पूजा की ओर से लगाए गए आरोपों पर पुलिस मुख्यालय और आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह का पक्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि इस पारिवारिक विवाद में आगे क्या कार्रवाई होती है और पूजा को अपनी बच्ची से मिलने के मामले में क्या राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें