फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: मतदान के दौरान अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थक कहां भिड़े? पुलिस ने हंगामा करने वालों को पकड़ा

Fri, 23 Oct 2026 11:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधान परिषद चुनाव में हॉट सीट कहे जाने वाला पटना स्नातन निर्वाचन फिर सुर्खियों में है। यहां पर जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार और बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई है। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
झड़प के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधान परिषद चुनाव के दौरान शुक्रवार को मोकामा में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। मोकामा प्रखंड कार्यालय के पास अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थक आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से झड़प होने लगी। अनंत सिंह ने समर्थकों ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार के लोग मतदान को प्रभावित करने की कोशिश रहे हैं। मतदाताओं को जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार के पक्ष में मतदान करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यही आरोप नीरज कुमार के समर्थकों ने भी लगाया। कहा कि अनंत सिंह के समर्थक गड़बड़ी कर रहे हैं। हमलोगों ने रोकने की कोशिश की तो दबंगई करने लगे। 

विज्ञापन


पुलिस ने संभाला मोर्चा, पांच हिरासत में
इधर, दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। बाढ़ के एसडीपीओ रामकृष्ण ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को नियंत्रित किया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है। एसडीपीओ का कहना है कि मतदान केंद्र के बाद दो गुटों आपस में लड़ाई कर रहे थे। इस मामले में पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। 
Bihar MLC Election 2026 Live: आठ सीटों पर अब तक कितनी वोटिंग, जानिए कहां पर सबसे अधिक और कम हुआ मतदान?
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंत सिंह बोले- नीतीश जी हमारे गुरु हैं
इस बीच जदयू विधायक अनंत सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है। वह जानती है कि कौन काम करेगा। जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार जीत रहे हैं। वहीं नीरज कुमार के घर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश जी हमर गुरु जी हैं। सब जहां ले जाता है, जाते हैं। चुनाव में रसगुल्ला बांटने को लेकर उन्होंने कहा कि ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है। तीन जिला में रसगुल्ला जाने में गाड़ी का किराया लग जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें अच्छे से वोट देना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें