फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार न्यूज: विसर्जन शोभायात्रा के दौरान फायरिंग, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को मारी गोली; तीन आरोपी फरार

Fri, 23 Oct 2026 09:43 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर

सार

बिहार के दानापुर में विसर्जन शोभायात्रा देखने के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। रजिस्ट्री कार्यालय के पास अमर और तीन युवकों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सागर कुमार को एक युवक ने गोली मार दी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दानापुर में विसर्जन शोभायात्रा देखने के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। रजिस्ट्री कार्यालय के पास विवाद शांत कराने पहुंचे सागर कुमार को एक बदमाश ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसके बाएं कंधे को आर-पार निकल गई। गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी पैदल ही फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विसर्जन शोभायात्रा देखते समय हुआ विवाद

घायल सागर कुमार चित्रकूट नगर रोड नंबर चार स्थित डोमखाना का निवासी है। उसने बताया कि वह अमर और अपने अन्य दोस्तों के साथ खड़ा होकर विसर्जन शोभायात्रा देख रहा था। इसी दौरान तीन युवक अमर के साथ विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देख सागर बीच-बचाव करने पहुंचा।

बीच-बचाव करने पर युवक को मारी गोली

सागर के मुताबिक, वह विवाद शांत कराने की कोशिश कर रहा था, तभी एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं कंधे को आर-पार निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन सागर ने उसे धक्का दिया और वहां से भाग निकला। वारदात के बाद तीनों आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए।

पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी

गोली चलने की घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल युवक को पहले दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। दानापुर एसपी-1 अजीत कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विवाद के कारणों और गोलीबारी में शामिल युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें