फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझी की पीएम मोदी से अपील: बिहारियों को सौंपें कश्मीर, 15 दिनों में सुधार नहीं दिए तो कहिएगा

Mon, 18 Oct 2021 11:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कश्मीर  से आतंक के खात्मा के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक अलग ही मांग रख दी है। जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर को बिहार के लोगों को सौंप दें। वे लोग 15 दिनों में स्थिति सुधार देंगे।
विज्ञापन
जीतन राम मांझी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में बिहारी मजदूर की मौत के बाद से सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने जहां इस घटना के लिए नीतीश सरकार को दोषी ठहराया है तो वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कश्मीर  से आतंक के खात्मा के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक अलग ही मांग रख दी है। 

विज्ञापन


जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कश्मीर में लगातार हमारे निहत्थे बिहारी भाईयों की हत्या की जा रहीं है जिससे मन व्यथित है। अगर हालात में बदलाव नहीं हो पा रहें तो प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह है कि कश्मीर को सुधारने की जिम्मेदारी हम बिहारियों पर छोड़ दीजिए, 15 दिनों में सुधार नहीं दिया तो कहिएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में बिहारियों की हत्या
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अपने साथी के मारे जाने से बौखलाए आतंकी एक के बाद एक गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाते जा रहे हैं। रविवार को दक्षिणी कश्मीर  के कुलगाम जिले में आतंकियों ने बिहार के रहने वाले दो मजदूरों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बिहार के निवासी राजा और जोगिंदर के रूप में हुई है। इससे पहले शनिवार को भी आतंकियों ने पुलवामा और श्रीनगर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। श्रीनगर में बिहार के रहने वाले अरविंद कुमार को निशाना  बनाया गया था। वहीं, पुलवामा में यूपी निवासी सगीर अहमद की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें