फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: JDU एमएलसी राधाचरण साह के ठिकानों पर IT की रेड से गरमाई सियासत, 21 ठिकानों से लाखों रुपये कैश बरामद

Wed, 08 Feb 2023 02:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

कल यानि मंगलवार को JDU MLC राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। आरा से लेकर पटना तक इनकम टैक्स ने रेड मारी। इस दौरान SSB के जवानों का सख्त पहरा देखने को मिला।
 
विज्ञापन
IT की रेड से गरमाई सियासत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह आठ बजे से चल रही इस छापेमारी में इनकम टैक्स के अफसरों को करोड़ों की इनकम टैक्स की चोरी की बात पता लगी है।

विज्ञापन


वहीं बताया ये भी जा रहा है कि एमएलसी राधाचरण साह के आरा स्थित आवास, होटल, रिसोर्ट और पटना आवास सहित देश के सभी 21 ठिकानों से कई लाख के कैश भी बरामद हुए हैं। जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह अभी भी आरा के बिहारी मिल स्थित अपने आवास पर मौजूद हैं, जहां इनकम टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत सागर के नेतृत्व में अफसरों की टीम उनसे लगातार पूछताछ करते हुए उनके व्यवसाय से जुड़े कागजातों को खंगाल रही है।

इनकम टैक्स के अधिकारी जहां भी छापेमारी किए हैं, वंहा पर मुख्य गेट को कल से ही बंद कर दिया गया है न ही किसी को अंदर से बाहर आने की इजाजत है और न ही बाहर से अंदर जाने की इजाजत है। इनकम टैक्स के अधिकारी लागातार सभी कंपनियों के दस्तावेज को खंगाल रहे हैं और जितना ट्रांजिक्शन हुआ है, उसकी विधिवत जांच कर रहे हैं। जब से छापेमारी हुई है, तब से लगातार पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जेडीयू एमलसी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओ में से एक माने जाते हैं और उनके यंहा छापेमारी से राजनीति भी गरमाई है।
विज्ञापन


वहीं, आरा स्थित कौशल्या समय हॉस्पिटल और अन्य दो डॉक्टर रश्मि सिंह व अजित सिंह के क्लीनिक पर आईटी की रेड हुई है। हॉस्पिटल प्रबंधक से टीम पूछताछ कर रही है। उदवंतनगर के जीरो माइल पर स्थित है कौशल्या समय हॉस्पिटल। पहले जेडीयू एमलसी के यहां रेड हुई, उसके बाद लगातार तीन डॉक्टरों के यहां एक साथ IT की रेड होने से उद्योगपतियों के बीच हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें