फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूरा प्रदेश भीषण शीतलहर की चपेट में; लोगों की दिनचर्या पूरी तरह ठप पड़ी, 18 जनवरी के बाद सुधार के आसार

Tue, 16 Jan 2024 12:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Cold Wave: पूरा बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह ठप पड़ गई है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी के बाद मौसम में सुधार आने की संभावना जताई है।
 
विज्ञापन
दिनभर लोग ठंड से रहे परेशान, आवाजाही रही कम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा बिहार इस वक्त भीषण शीतलहरी की चपेट झेलने को मजबूर है। शीतलहरी और कड़ाके की खंड के बीच आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह ठप पड़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 18 जनवरी तक मौसम में सुधार आने की संभावना व्यक्त की है। हालांकि मौसम विभाग का यह मानना है आने वाले 17 और 18 जनवरी को हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

विज्ञापन




दरअसल, हिमालय की तराई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। इसके कारण बर्फीली पछुआ हवा लोगों के आम जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। इसका असर बिहार में शीतलहरी के रूप में देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आने वाले दो से तीन दिनों में मौसम में सुधार हो सकता है, लेकिन इसका बहुत थोड़ा असर बिहार के जिलों में पड़ेगा। सोमवार के दिन राजधानी पटना के दूसरे पहर में हल्की धूप देखी गई, इसके बावजूद भी कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे। ऐसी स्थिति में मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से पूरी तरह सतर्क रहने और बहुत जरूरी कार्य होने पर घर से निकलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का मानना है कि जब भी आप इस मौसम में निकलते हैं तो अपने शरीर को पूरी तरह ऊनी वस्त्र से ढक कर निकलें। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चे और वृद्धि व्यक्तियों के लिए विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है। मौसम विभाग ने गया, भागलपुर, सबौर, बांका, औरंगाबाद जिलों में तापमान में गिरावट आने की बात कही है। वहीं, बिहार के लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


भागलपुर के सबौर का पारा सोमवार को गिरकर पांच डिग्री तक पहुंच गया। समस्तीपुर जिला घने कोहरे की चपेट में है। सुबह में घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि 15 जनवरी को बिहार का मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। पूर्णिया और बक्सर में भीषण शीत दिवस (सीवियर कोल्ड डे) दर्ज किया गया। जबकि पटना, गया, मुजफ्फरपुर, फारबिसगंज, सबौर, गोपालगंज, जमुई, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, सिवान और कैमूर में शीत दिवस दर्ज किया गया। बहुत घना कुहासा पूर्णिया में जबकि हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा राज्य के अधिकांश भागों में सुबह के समय छाया रहा। बिहार राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बांका, सबौर और मोतिहारी में दर्ज किया गया। बिहार राज्य का औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विश्लेषण के अनुसार राज्य में सर्द पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। साथ ही एक चक्रवार्तीय परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें