फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 20 वर्षों में बदली बिहार की छवि; मंत्री श्रवण कुमार बोले- विकास कार्यों और मीडिया की अहम भूमिका

Mon, 11 May 2026 06:05 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: आईपीआरडी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सरकार के विकास कार्यों से बिहार की छवि बेहतर हुई है। उन्होंने मीडिया की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया का बड़ा योगदान रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों के कारण बिहार की छवि देश और दुनिया में बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव में मीडिया की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही है, जिसने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन


मीडिया की सकारात्मक रिपोर्टिंग का बड़ा योगदान
सोमवार को सूचना भवन स्थित संवाद कक्ष में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार को लेकर दूसरे राज्यों और विदेशों में जो नकारात्मक सोच थी, उसे बदलने में मीडिया की सकारात्मक रिपोर्टिंग का बड़ा योगदान रहा है।

मीडिया ने प्रमुखता से उठाए मुद्दे
मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और गांवों की तरक्की जैसे विषयों को मीडिया ने प्रमुखता से उठाया, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंच सका। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनकी इच्छा थी कि मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद कर विकास को लेकर साझा विचार-विमर्श किया जाए।
विज्ञापन


विकास के लिए मजबूती से सरकार करेगी काम
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल में विकास की जो नींव रखी गई थी, उसे वर्तमान सरकार और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट का भी उल्लेख किया।

ये भी पढ़ें-  SBI ATM Video : पटना में बैंक एटीएम के अंदर सैलून का सच जान लीजिए; पैसा निकालने की मशीन का क्या हुआ?
विज्ञापन


आईपीआरडी मंत्री ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में सहयोग करें। यदि कहीं कोई कमी या चूक नजर आती है, तो उसे रचनात्मक तरीके से सामने लाया जाए, ताकि सरकार सुधार कर विकास की गति को और मजबूत बना सके। इस मौके पर आईपीआरडी के निदेशक अनिल कुमार, अपर सचिव राजीव कुमार सिंह और संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें