फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ATM Video : पटना में बैंक एटीएम के अंदर सैलून का सच जान लीजिए; पैसा निकालने की मशीन का क्या हुआ?

Mon, 11 May 2026 05:50 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

SBI ATM Video : पटना के दानापुर में एसबीआई के पुराने एटीएम बूथ को सैलून में बदल दिया गया है। खराब मशीन हटने के बाद नया एटीएम नहीं लगने पर मकान मालिक ने कमरे को किराये पर दे दिया। अब यहां लोग पैसे नहीं, बल्कि बाल और दाढ़ी बनवाने पहुंच रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
पटना में बैंक के एटीएम के अंदर हेयर सैलून खुला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना से करीब 12 किलोमीटर दूर दानापुर में एक अनोखा ‘एटीएम’ इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां लोग पैसे निकालने नहीं, बल्कि बाल और दाढ़ी बनवाने पहुंच रहे हैं। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुराने एटीएम बूथ को अब सैलून में बदल दिया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पहले मौजूद था एटीएम
जानकारी के अनुसार, यह एटीएम पहले एसबीआई का था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ महीने पहले मशीन खराब हो गई थी, जिसके बाद बैंक अधिकारियों ने एटीएम मशीन को हटाकर नया एटीएम लगाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, लंबे समय तक नई मशीन नहीं लगाई गई।

महीनों से खाली था तो किराए पर दिया
मकान मालिक एसके सिन्हा ने बताया कि उन्होंने यह जगह कई वर्ष पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को किराये पर दी थी। करीब छह महीने पहले बैंक अधिकारी खराब एटीएम मशीन को हटाकर ले गए थे और जल्द नई मशीन लगाने की बात कही थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो नया एटीएम लगाया गया और न ही किराया दिया गया। उन्होंने बताया कि लगातार देरी और खाली पड़े बूथ से परेशान होकर उन्होंने उस कमरे को सैलून चलाने के लिए किराये पर दे दिया। रविवार को सैलून का उद्घाटन हुआ और देखते ही देखते वहां ग्राहकों की भीड़ लगने लगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: दुबई जाने से पहले चेन्नई के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, फोन बंद होने पर खुला राज; मचा कोहराम
विज्ञापन


सैलून वाला एटीएम हुआ वायरल
स्थानीय लोग जब एटीएम बूथ के अंदर कुर्सी पर बैठे लोगों को बाल-दाढ़ी बनवाते देखते हैं, तो हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह ‘सैलून वाला एटीएम’ पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि एटीएम का पूरा सेटअप अभी भी वैसा ही दिखता है, जिससे पहली नजर में लोग इसे बैंक एटीएम ही समझते हैं, लेकिन अंदर पहुंचते ही उन्हें पता चलता है कि यहां अब कैश नहीं, हेयरकट मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें