हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर
- फोटो : अमर उजाला
विश्व कप क्वालिफायर भी होगा यह टूर्नामेंट, बढ़ेगा रोमांच
हीरो एशिया कप 2025 की एहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि यह 2026 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए एक क्वालिफाइंग इवेंट है। यह विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट का विजेता टीम सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक हो जाएंगे। सभी टीमें खिताब जीतने और अपनी विश्व कप की सीट पक्की करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।
बिहार के लिए गर्व का क्षण, खेल को मिलेगी नई दिशा
बिहार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने टूर्नामेंट की मेजबानी पर खुशी जताते हुए कहा कि राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी बिहार के लिए गर्व का विषय है। यह आयोजन राज्य को एक प्रमुख खेल गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा और हॉकी के नए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। बिहार सरकार इस टूर्नामेंट को विश्व स्तरीय बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाल ही में विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम राज्य के बढ़ते खेल बुनियादी ढांचे का प्रमाण है और हमें पूरे एशिया की शीर्ष टीमों का स्वागत करने की खुशी है।
यह भी पढ़ें- Eid 2025:मुजफ्फरपुर में दिखी ईद की रौनक, बड़ी ईदगाह में उमड़ा नमाजियों का सैलाब, अमन-चैन की मांगी दुआ
एशियन हॉकी फेडरेशन और हॉकी इंडिया के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं
एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष दातो फुमियो ओगुरा ने कहा कि हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025, एशियाई हॉकी के इतिहास में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ता है। भारत हमेशा हॉकी के विकास में अग्रणी रहा है और राजगीर को मेजबान शहर के रूप में चुनना इस खेल को नए स्तर तक ले जाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह टूर्नामेंट अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होगा और हम हाई-लेवल हॉकी देखने के लिए उत्साहित हैं।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने टूर्नामेंट की मेजबानी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राजगीर में एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक बड़ा कदम है। यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय हॉकी में बिहार को नई पहचान देगा। चूंकि यह विश्व कप का क्वालीफायर है, इसलिए हमें जुनून और कौशल से भरे रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि हम राजगीर में एशिया कप लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह आयोजन न केवल एशियाई हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खेल को प्रदर्शित करेगा, बल्कि भारत और इस क्षेत्र में इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। बिहार में हॉकी को लेकर जो जुनून बढ़ रहा है, यह टूर्नामेंट उसे और मजबूत करेगा।
यह भी पढ़ें- Bihar News:राजद Mp ने अमित शाह को नेता मानने से इनकार कर बताया तड़ीपार; नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप
हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर
- फोटो : अमर उजाला
राजगीर हॉकी स्टेडियम: बिहार का गर्व
हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस है। इस स्टेडियम को हाल ही में विकसित किया गया है और यह बिहार के बढ़ते खेल बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह टूर्नामेंट बिहार में हॉकी के नए युग की शुरुआत करेगा और युवाओं को इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर
हीरो एशिया कप 2025 बिहार के खेल प्रेमियों के लिए हॉकी के दिग्गजों को लाइव देखने का एक दुर्लभ अवसर होगा। हॉकी प्रेमी भारत और पाकिस्तान जैसे ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।