फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एक ही रात में दो सड़क हादसे, अज्ञात वाहनों ने बाइक सवारों को रौंदा; चार युवकों की हालत नाजुक

Wed, 05 Aug 2026 08:20 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामलों में अज्ञात वाहनों ने टक्कर मारकर फरार हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
इलाज के लिए अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के नौबतपुर और पिपलावां थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं में बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहनों ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर
पहली घटना पिपलावां थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास हुई। बताया जाता है कि मसौढ़ी थाना क्षेत्र के उस्मानचक निवासी शिवा कुमार और राकेश कुमार बाइक से नौबतपुर से अपने घर मसौढ़ी लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पिपलावां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

नौबतपुर-मसौढ़ी मार्ग पर दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचला
दूसरी घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के बड़ी टेंगरेला के पास हुई। यहां भी नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जानीपुर थाना क्षेत्र के गाजाचक निवासी सन्नी कुमार और सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- EO विमल कुमार मर्डर मिस्ट्री! पत्नी के आरोप, ड्राइवर का कबूलनामा और विधायक का नाम... आखिर कौन है कातिल?
विज्ञापन


एक ही रात मुख्य मार्ग पर दो सड़क हादसों में चार युवकों के गंभीर रूप से घायल होने से इलाके में चिंता का माहौल है। दोनों घटनाओं के बाद नौबतपुर और पिपलावां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहनों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। साथ ही हादसों के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें