फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजभवन परिसर में राजेन्द्र भवन, राज्यपाल सचिवालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास, सीएम नीतीश हुए शामिल

Wed, 18 Jun 2025 02:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इन निर्माण कार्यों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। पढ़ें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद सीएम नीतीश व राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजभवन परिसर में राजेन्द्र भवन, राज्यपाल सचिवालय और राजभवन अतिथिगृह के निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इन निर्माण कार्यों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण के उपरांत मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को शीघ्रता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

विज्ञापन


पढ़ें:  डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर किया गया नमन, सीएम नीतीश कुमार व राज्यपाल समेत कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, राज्यपाल के प्रधान सचिव आर. एल. चोंग्यू, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें