फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से हुए रिहा, कहा-लडूंगा चुनाव; पार्टी का भी बताया नाम

Wed, 06 Aug 2025 07:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बाहुबली अनंत सिंह आज बेउर जेल से बाहर आ गये। जेल से निकलते ही अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने उस पार्टी का नाम भी बताया जिस पार्टी से वह चुनाव लड़ेंगे।  
 
विज्ञापन
अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह आज बुधवार को जेल से रिहा हो गए। पूर्व विधायक अनंत सिंह बहुचर्चित सोनू-मोनू गोलीकांड मामले में जेल में बंद थे, जिन्हें कल जमानत मिली थी और आज वह बेउर जेल से बाहर निकले। बेउर जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेल से निकलते ही अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पटना में मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली; एसएसपी बोले- कई दिनों से तलाश थी

पूर्व विधायक अनंत सिंह के बेउर जेल से निकलते ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल कायम हो गया। समर्थको ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और पटाखे फोड़ते हुए मिठाई बांटकर जश्न मनाया। पटना हाईकोर्ट में जस्टिस चंद्रशेखर झा ने कल मामले की सुनवाई की थी। पूर्व विधायक अनंत सिंह जनवरी 2025 से ही जेल में बंद थे। उन्हें बहुचर्चित सोनू-मोनू गोलीकांड मामले में पंचमहला थाना में दर्ज कांड संख्या 05/2025 के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: परिवहन विभाग के चार कर्मी डकार गए दो करोड़ 30 लाख रुपये, विभागीय ऑडिट में टैक्स चोरी की खुली पोल

जेल से बाहर निकलने के बाद जब पत्रकारों ने पूर्व विधायक अनंत सिंह से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि 2025 में होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव में वह जनता दल यूनाइटेड के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी 25 साल और बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें