फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त; मामले में 40 हुए गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम पर भी आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस का एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव और भगदड़ में कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है, जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित बेलवईंया गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है, जिसमें एक युवक के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल को कैंप कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव के दो पक्षों के बीच वर्ष 2011 से एक जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को एक पक्ष ने कोर्ट के आदेश के बाद उस जमीन पर धान की रोपाई शुरू कर दी। इसका विरोध दूसरे पक्ष ने किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

इसी दौरान कहासुनी मारपीट में बदल गई और देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान अनीश पासवान के रूप में की गई है, जो बेलवईंया गांव का ही निवासी बताया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: भारत के इस हिस्से से मंगवाए जा रहे हैं मां जानकी के मंदिर निर्माण के पत्थर, जानिए क्यों है खास?

पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, कई घायल

घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम पर भी आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस का एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव और भगदड़ में कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है, जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। स्थिति बिगड़ते देख आसपास के थानों से अतिरिक्त बल बुलाकर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

थाने पर भी किया पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त

घटना के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा थाने पर भी फूट पड़ा। नाराज लोगों ने दिनारा थाना परिसर में घुसकर कुर्सी, मेज और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, गोलीबारी से किया इनकार

घटना की जानकारी मिलते ही रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि एसपी ने गोलीबारी की पुष्टि नहीं की और इसे अफवाह बताया।

40 लोग गिरफ्तार 
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला करने एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में अब तक कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सा पदाधिकारी ने साधारण रूप से जख्मी व्यक्ति के कहे अनुसार फायर आर्म इंजरी बताई है। इस संबंध में जख्मी व्यक्ति द्वारा ना हीं थाना को सूचना दी गई और ना हीं थाना से इंजरी स्लिप निर्गत करने हेतु कोई अनुरोध किया गया है। जानबूझ कर माहौल खराब करने की नियत से सबकुछ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें