फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस और राजद का सपना पहले पीएम मोदी ने तोड़ा, अब नीतीश भी तोड़ेंगे

Sat, 05 Apr 2025 05:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधकर कहा कि जनता का आशीर्वाद मोदी जी के साथ है, विपक्ष केवल सपना देख रहा है। इस दौरान उन्होंने विकास के मुद्दे पर नीतीश कुमार की तारीफ भी की।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर कांग्रेस और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतंत्र में जनता का जो जनादेश है, वह स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। देश की जनता ने 293 सीटों के साथ अपना निर्णय बता दिया है, लेकिन कांग्रेस और राजद अब भी सपनों में जी रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव बोले- वक्फ बिल पर सीएम नीतीश चुप हैं, जदयू, भाजपा और आएसएस के बारे में ऐसा कहा
 
सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार लगातार विकास के पथ पर कार्य कर रहे हैं, अब बिहार की जनता का नजरिया भी साफ हो चुका है। अब राज्य के लोग केवल विकास की बात करते हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
डिप्टी सीएम ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने देखा कि लालू यादव सदन के अंदर क्या बोलते हैं और बाहर आकर क्या कहते हैं। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि लालू यादव ने सत्ता में रहते हुए गरीबों का पैसा लूटा और जनता के विश्वास को तोड़ा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को फिर लगा झटका, अब इस जिले के सात नेताओं ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें