सम्मानित करते पीएम मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
युवाओं से संवाद करने से पहले पीएम मोदी ने देश भर के चुनिंदा टॉपर्स को सम्मानित किया। इस दौरान वह युवाओं को 62 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं की सौगात दी। वहीं देशभर के एक हजार सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के विकास के लिए पीएम-सेतु योजना का शुभारंभ भी किया। पीएम मोदी के कार्यक्रम में 200 से अधिक आईटीआई जुड़े। इसमें 50 से अधिक बिहार से हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री बिहार के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की भी शुरुआत की। इस योजना के तहत युवाओं को दो साल तक हर महीने एक हजार रुपए की मदद दी जाएगी। इससे प्रदेश के करीब पांच लाख युवाओं को फायदा मिलेगा।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और कौशल विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। आज सुबह करीब 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कई योजनाओं की शुरुआत के साथ ही एक ऐतिहासिक पहल ‘पीएम-सेतु’ के शुभारंभ का सौभाग्य मिला। इससे राज्य के मेरे युवा साथियों के लिए अवसरों के कई नए द्वार खुलने वाले हैं।
छात्र-छात्राओं ने दिया सरकार को धन्यवाद
पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार के कई वरिष्ठ मंत्री और सांसद इस कार्यक्रम में जुड़े। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि आने समय में एक करोड़ लोगों को बिहार सरकार सरकारी नौकरी और रोजगार देगी। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ लेने वाली कुमारी संजना ने कहा कि इस योजना के तहत हजार रुपये प्रतिमाह मिलने से काफी लाभ मिला। इसके लिए मैं पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं। वैशाली निवासी अतुल राज ने कहा कि मैंने पटना सायंस कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में मैं सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं।मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ मुझे मिल रहा है। इसके लिए मैं सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी को धन्यवाद दे रहा हूं। सहरसा निवासी शाकिब अहमद ने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए मुझे पटना के प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन मिला। पैसे से मैं कॉलेज फीस दे पाया और लैपटॉप खरीद पाया। इसके लिए मैं सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं।
सीएम नीतीश कुमार ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज 11 विकास योजनाओं की सौगात मिल रही है। इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। बिहार के युवाओं को नियुक्ति पत्र और 25 लाख छात्रों को छात्रवृति का वितरण किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं से बिहार के युवाओं को काफी फायदा होगा। इन सबके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। 2015 में सात निश्चय योजना के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्य योजना, स्वयं सहायता भत्ता योजना समेत कई योजना चलाए गए। अब तक 10 लाख नौकरी और 40 लाख रोजगार बिहार के युवाओं को दिया गया है। अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार का बहुत बुरा हाल है। हमारी सरकार बनी तो हमलोगों ने बहुत काम किया। आज शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में काफी काम हो रहा है।