उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सासाराम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित उम्मीदवार स्नेहलता कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।सभा की शुरुआत में उन्होंने बिहार की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह राज्य गौरवशाली इतिहास का धनी है। उन्होंने कहा कि यहीं जनकनंदिनी मां जानकी ने जन्म लिया, इसी धरती ने भगवान बुद्ध को ज्ञान दिया, जैन तीर्थंकर भगवान महावीर का अवतरण हुआ और साहित्यकार विद्यापति, देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर और भोजपुरी की शान शारदा सिन्हा जैसी विभूतियों ने बिहार को गौरवान्वित किया। आप सब एक गौरवशाली परंपरा के वारिस हैं।
विरोधियों पर निशाना
राम मंदिर पर विपक्ष को घेरा
योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा, राजद ने राम रथ यात्रा को रोका और सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। लेकिन हमने कहा था कि ‘रामलला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।’ आज डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना दिया और कोई उसे रोक नहीं सका। उन्होंने आगे कहा कि अब सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर निर्माण भी जारी है और इसे अयोध्या से जोड़ने के लिए 6155 करोड़ रुपये की लागत से एक कॉरिडोर बनाया जा रहा है।
सनातन पर्व की परंपरा पर बोले
योगी ने कहा कि देव दीपावली का पर्व भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जो समाज के हर तबके को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीए बनाने वाले हमारे प्रजापति समाज के लोग, दीयों में तेल देने वाले किसान, और पूजा करने वाले पुजारी सभी इस पर्व से जुड़े हैं। हमारे त्योहार न केवल आस्था के प्रतीक हैं बल्कि रोजगार का भी माध्यम हैं।
स्नेहा हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की घोषणा