फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: सीएम नीतीश की पार्टी में एक और भूमिहार चेहरा, बेटे के साथ पूर्व सांसद अरुण कुमार JDU में शामिल

Sat, 11 Oct 2025 03:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्व सांसद अरुण कुमार सभी दलों का सफर तय करते हुए अब जनता दल (यूनाइटेड) में वापसी कर चुके है। पटना में जदयू के प्रदेश कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
जदयू कार्यालय में प्रेस वार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद अरुण कुमार सभी दलों का सफर तय करते हुए अब जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने चुके हैं। भूमिहार समाज से आने वाले अरूण कुमार अपने बेटे ऋतुराज के साथ जदयू में तीसरी पारी शुरू की। आज दोपहर तीन बजे प्रदेश कार्यालय में जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इसके लिए जदयू के शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।यह जदयू में उनकी तीसरी पारी है। वह जनता पार्टी के समय से ही सीएम नीतीश कुमार के साथ थे। लेकिन, बाद में पार्टी को छोड़ दिया। पूर्व सांसद अरुण कुमार पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी की टिकट से जहानाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। 

विज्ञापन


संजय झा और ललन सिंह ने किया स्वागत
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा की हमारे पुराने सहयोगी अरुण कुमार और उनके बेटे हमारे साथ आ चुके हैं। उनके आने से जहानाबाद ही नहीं पूरे मगध क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड को मजबूती मिलेगी। जनता ने विकास को चुना है और वह सीएम नीतीश कुमार के काम पर इस बार वोट करेगी। इसलिए इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा की समता पार्टी के जमाने से ही अरुण बाबू हम लोगों के साथ रहे है। बीच में वह जदयू से अलग हो गए थे लेकिन अब फिर से वह हमारे साथ आ चुके हैं। जनता दल यूनाइटेड में अरुण कुमार और उनके बेटे का स्वागत करते हैं। उचित मान सम्मान दिया जाएगा जनता दल यूनाइटेड परिवार में उनका फिर से स्वागत है। उन्हें फिर से वही मान सम्मान दिया जाएगा जिसके वह हकदार हैं।
विज्ञापन

 

Bihar Election: दिल्ली में BJP की महाबैठक, बिहार चुनाव को लेकर शाह-नड्डा वरिष्ठ नेताओं के साथ कर रहे मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें