फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में ट्रक की चपेट में आने युवक की मौत, विरोध में लोगों ने किया हंगामा, फोरलेन को किया जाम

Fri, 26 Sep 2025 10:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Accident News: युवक की मौत के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया और बवाल करने लगे। लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करवाया। 
विज्ञापन
पटना में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत परेव पुल के पास सड़क हादसा में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक कंटेनर ने युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पटना-आरा फोरलेन को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंची बिहटा थाना पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम हटवाया और यातायात को सामान्य कराया।

विज्ञापन


झोपड़पट्टी में रहता था युवक, पुल के पास हुआ हादसा
मृतक की पहचान उपेन्द्र कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो बिहटा के परेव गांव का निवासी था और पुल के पास स्थित झोपड़पट्टी में रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह सड़क पार कर रहा था, तभी बिहटा से आरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पटना-आरा फोरलेन को घंटों तक जाम कर दिया। लोगों की भारी भीड़ और हंगामे के चलते आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और यातायात बहाल कराया।
Bihar Election: प्रियंका गांधी पटना में 2000 महिलाओं से करेंगी बात, मोतिहारी में जनसभा में होंगी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की है
वहीं, बिहटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कंटेनर चालक की जल्द गिरफ्तारी हो और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें