फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: भाजपा प्रभारी के साथ पवन सिंह की उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात; अब NDA में अभिनेता की एंट्री

Tue, 30 Sep 2025 12:43 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Pawan Singh News: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की एंट्री पर मुहर लग गई है। पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को नुकसान पहुंचाया था, अब उन्हीं से मिलकर यह समझौता हो गया है।
विज्ञापन
पावर स्टार पवन सिंह की उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 Bihar Assembly Elections: बिहार की राजनीति का पारा एक बार फिर चढ़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भोजपुरी स्टार और गायक-अभिनेता पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात ने अचानक बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली में हुई इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ जानकार मान रहे हैं कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसके पीछे बड़े चुनावी समीकरण की तैयारी है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी इस बात को और पुख्ता करती है कि बातचीत का एजेंडा आगामी चुनाव से जुड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि पवन सिंह की लोकप्रियता को चुनावी रणनीति में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इस मुलाकात पर किसी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इतना तय है कि बिहार की सियासत में नई उठापटक की शुरुआत हो चुकी है।

पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर
विज्ञापन


इसके अलावा यह भी सामने आ रहा है कि पवन सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे और लोकसभा चुनाव के दौरान उत्पन्न नाराजगी को अब दूर किया जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह की भी दिल्ली में मुलाकात हुई थी। उसके बाद आर. के. सिंह का रुख पवन सिंह की ओर झुकने लगा। आरा में एक कार्यक्रम के दौरान आर. के. सिंह ने पवन सिंह को दोबारा पार्टी से जुड़ने की सलाह भी दी थी। वहीं, अब उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद उनकी नाराजगी भी धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है।
विज्ञापन


क्या बोले पवन सिंह
जातिवादी राजनीति के पोषकों के दिल पे आज ई फोटो देख के सांप लोट रहा होगा। लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना बसता है, वो कब तक एक दूसरे से दूर रह सकते है।आज माननीय हमारे गृह मंत्री अमित शाह जी और माननीय हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी माननीय उपेंद्र कुशवाहा जी से मुलाक़ात हुई और उन्होंने दिल से आशीर्वाद दिया। मोदी जी और नीतीश जी के सपनों का बिहार बनाने में आपका बेटा पवन पूरा पावर लगाएगा।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें