फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Diwas 2025: बिहार का इतिहास 3D बाईस्कोप से देख सकेंगे, गांधी मैदान पटना में बिहार दिवस पर यह सुविधा

Sat, 22 Mar 2025 01:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Diwas News: बिहार दिवस में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में 3D एक्सपीरियंस का आनंद लिया जा सकता है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में लगे आईपीआरडी के स्टॉल में 3डी वीआर उपकरण से बिहार के प्रमुख स्थलों का अनुभव लिया जा सकता है।
विज्ञापन
3D बाईस्कोप लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार दिवस का पटना के गांधी मैदान में आयोजन किया गया है। पहली बार यहां पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में आम लोगों के लिए 3डी में राज्य के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन




इसके लिए स्टॉल में वीआर उपकरण लगाए गए हैं। इसकी मदद से सामान्य लोग सभी स्थलों का आभासीय तरीके से भ्रमण कर सकेंगे। इसमें पटना का बापू टॉवर, सभ्यता द्वार, पटना साहिब का गुरुद्वारा के अलावा राजगीर का ग्लास ब्रिज, घोड़ा कटोरा, हाल में वहां बना जरासंध का अखाड़ा एवं पार्क, गुरुद्वारा, पावापुरी का जल मंदिर जैसे अन्य प्रमुख और लोकप्रिय स्थल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: इतिहास, महत्व और बिहार में पैदा हुए महापुरुषों की गौरव गाथा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


ऐतिहासिक मैदान के एक लाख वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्रफल में इसे लगाया गया है। जहां अनेक विभागों के स्टॉल में राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार दिवस की शुभकामनाएं! आज से पटना में कलाकारों का महाजुटान, किसे देखने जाना चाहेंगे आप?
विज्ञापन


बिहार डायरी के भी बिक्री की व्यवस्था
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को प्रदर्शन के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही बिहार डायरी की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: 113 साल की हुई बुद्ध की धरती ‘बिहार’, क्यों मनाते हैं इसकी सालगिरह…क्या है ऐतिहासिक महत्व; जानें

अगर किसी ने बिहार डायरी नहीं खरीदी है तो वे यहां से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण पुस्तक, पत्र, पत्रिका की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से बिक्री केंद्र बनाया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें