फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्णिया और आरा में तनिष्क ज्वेलरी शॉप लूट और लोजपा नेता की हत्या का आरोपी था चुनमुन, पुलिस ने किया ढेर

Sat, 22 Mar 2025 01:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पुलिस के अनुसार, चुनमुन झा पिछले साल पूर्णिया और इस साल आरा में हुए तनिष्क शोरूम में लूट का आरोपी था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ कई जिलों में लूट, हत्या और फिरौती के मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
चुनमुन झा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया और आरा में तनिष्क शोरूम लूट कांड के फरार आरोपी चुनमुन झा पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि एक दिन पूर्व ही पूर्णिया पुलिस ने अररिया जिले स्थित उनके पैतृक घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की थी।  एक अन्य अपराधी घायल है। वहीं पुलिस एनकाउंटर में नरपतगंज थानेदार, एसटीएफ के दो जवान समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं दो अपराधी को भी गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में ढेर अपराधी चुनमुन झा 2021 में हुई पूर्णिया के लोजपा नेता अनिल ऊरांव हत्याकांड आरोपी भी था। चुनमुन झा और बेल पर रहने के बावजूद पूर्णियां तनिष्क शोरूम जैसे लूटकांड की घटना को को अंजाम दिया था। वहीं चुनमुन झा के भाई भी तनिष्क शोरूम लूटकांड मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन


पुलिस और अपराधी के बीच हुए एनकाउंटर में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों में मो मुश्ताक़, पुलिस निरीक्षक एसटीएफ़ कुमार विकास, थानाध्यक्ष नरपतगंज थाना, चालक नागेश (एसटीएफ़), जेसी शहाबुद्दीन अंसारी (एसटीएफ़), जेसी दीपक कुमार (एसटीएफ) शामिल हैं। सभी घायल पुलिस कर्मियों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

काफी दिनों से फरार चल रहा था चुनमुन

वहीं अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा पूर्णिया और आरा के तनिष्क ज्वेलरी शॉप लूट कांड सहित पलासी में पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल के ऊपर फायरिंग केस में फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा नरपतगंज थाना क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद पुलिस द्वारा कुख्यात अपराधी चुनमुन झा का पीछा किया गया। पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग किया जिसमें चुनमुन झा को गोली लगी।  वहीं उसके साथ एक अपराधी और था जो मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल पर भी गोली चलाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, चुनमुन झा पिछले साल पूर्णिया और इस साल आरा में हुए तनिष्क शोरूम में लूट का आरोपी था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ कई जिलों में लूट, हत्या और फिरौती के मामले दर्ज थे। इसके अलावा भी उस पर पलासी प्रखंड के बरदबट्टा पंचायत की मुखिया के भैसुर व पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल पर भी गोली चलाने का आरोप है। इस गोलीबारी में पैक्स अध्यक्ष बाल-बाल बच गये थे ।इधर हाल हीं में आरा तनिष्क लूटकांड में भी चुनमुन झा का नाम सामने आया था। वहीं पूर्णिया सहायक खजांची व पलासी पुलिस ने उसके मजलिसपुर स्थित घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें