फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में 85 करोड़ की लागत से लगेगी डेयरी यूनिट, 200 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Thu, 09 Apr 2026 07:32 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुजफ्फरपुर में ₹85.03 करोड़ की लागत से ओसम डेयरी की नई यूनिट स्थापित होगी। PCC से मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना से 227 लोगों को रोजगार मिलेगा और किसानों व स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ होगा।

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में ओसम डेयरी लगाई जाएगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में उद्योगों का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे रोजगार और विकास को बढ़ावा मिल रहा है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में ओसम डेयरी 85.03 करोड़ की लागत से एक नई डेयरी यूनिट लगाएगी। इस परियोजना को प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी  से मंजूरी मिल गई है। साथ ही BIADA ने मोतीपुर क्लस्टर के डुमरिया औद्योगिक क्षेत्र में 7.14 एकड़ जमीन आवंटित की है।

विज्ञापन


पढे़ं: लखीसराय में सनसनी: अस्पताल के कमरे में मिला डॉक्टर का शव, आत्महत्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

इस डेयरी प्लांट में दूध, दही, पनीर, लस्सी, मक्खन, घी, फ्लेवर्ड मिल्क और दूध से बने मिठाई उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इस यूनिट से करीब 227 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा।उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार फूड प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रही है, जिससे किसानों को फायदा होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि BIADA बेहतर सुविधाएं और तेजी से मंजूरी देकर निवेश को बढ़ावा दे रहा है। यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में बिहार को आगे ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें