फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: अज्ञात चोरों ने तीन फ्लैटों में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, 30 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

Tue, 20 May 2025 01:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले आस-पास के फ्लैटों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई बाहर न आ सके और उन्हें रोका न जा सके। लगभग एक घंटे के अंदर उन्होंने तीनों फ्लैटों में चोरी की घटना को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए। 
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ताजा मामला दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरपीएस रोड स्थित जलालपुर हाइट्स अपार्टमेंट का है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली।

विज्ञापन


चोरी की यह वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसमें चार नकाबपोश चोर साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि उन्हें रोकने वाला कोई नहीं मिला, जबकि अपार्टमेंट परिसर में सुरक्षा गार्ड भी तैनात थे।

चोरों ने फ्लैटों को खंगाल कर उड़ाई नकदी व जेवरात
चोरों ने अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह के बंद फ्लैट समेत दो अन्य फ्लैटों का ताला काटा और भीतर रखे गोदरेज, आलमारी और बॉक्स को खंगालते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी उड़ा ली। धर्मेंद्र कुमार इन दिनों झारखंड में अपने बेटे के पास गए हुए हैं। उनके किसी रिश्तेदार को मंगलवार सुबह फोन पर चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर तीन कमरों की आलमारी व गोदरेज का लॉक भी तोड़ा गया था। सामान बुरी तरह से बिखरा पड़ा था।

पड़ोसी फ्लैटों के दरवाजे बाहर से बंद कर की वारदात

विज्ञापन

चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले आस-पास के फ्लैटों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई बाहर न आ सके और उन्हें रोका न जा सके। लगभग एक घंटे के अंदर उन्होंने तीनों फ्लैटों में चोरी की घटना को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए। फ्लैट में रहने वाले अन्य दो परिवार भी उस समय बाहर गए हुए थे, जिसके कारण उनकी फ्लैट में हुई चोरी की सही जानकारी उनके लौटने के बाद ही मिल सकेगी।

पढ़ें: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से गिरफ्तार; कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन

इस संबंध में रूपसपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और चोरों की पहचान के लिए तकनीकी सहायता ली जा रही है। अपार्टमेंट में गार्ड की मौजूदगी के बावजूद चोरी की इतनी बड़ी घटना हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वे पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें