फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार में बेखौफ घूम रहे बदमाश; पूछताछ की तो चौकीदार को मार दी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

Mon, 09 Dec 2024 02:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Crime: सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
घायल चौकीदार का अस्पताल में इलाज चल रहा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के रहुई थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक चौकीदार को गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार देर रात दो बजे की है, जब रहुई बाजार में गश्त के दौरान चौकीदार अलखदेव पासवान और उनके सहकर्मी दिलीप पासवान ने संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

 
पंजाब नेशनल बैंक के पास हुई घटना
पुलिस के मुताबिक, घटना रहुई बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास हुई। बदमाशों से पूछताछ के दौरान उन्होंने चौकीदारों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली अलखदेव पासवान के कान के नीचे लगी। साथी चौकीदार दिलीप पासवान ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घटना की सूचना थाने को दी।
 
घायल चौकीदार पटना रेफर
जानकारी के मुताबिक, घायल चौकीदार को पहले नालंदा सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को शक है कि बदमाश इलाके में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
 
अपराधियों के बढ़ते हौसले
नालंदा जिले में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। चोरी, लूट और गोलीबारी की घटनाओं ने आम जनता और सुरक्षा बलों को चिंता में डाल दिया है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
वहीं, घटना के बाद से रहुई बाजार और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें