फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सनकी पुत्र ने मां की पीट-पीटकर कर दी हत्या, पूर्व में पत्नी की हत्या के मामले में जा चुका है जेल

Sun, 20 Jul 2025 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: हत्या के बाद जब वह भागने की कोशिश कर रहा था, तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सतेंद्र मानसिक रूप से असंतुलित है और अक्सर अपनी मां से झगड़ा करता रहता था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत खीरीमोर थाना क्षेत्र के बनौली गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक सनकी पुत्र ने अपनी 72 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान स्व. वीर न राम की पत्नी पलियाही देवी उर्फ जेठनी देवी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इधर, हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं: शादी का वादा और फिर धोखा...दो बच्चों को लेकर 1300 किमी दूर पहुंची महिला, प्रेमी लापता    

झगड़े के बाद की हत्या

स्थानीय लोगों के अनुसार जेठनी देवी अपने बेटे सतेंद्र राम के साथ रहती थीं। उनके पति की मृत्यु कई साल पहले हो चुकी थी। रविवार को जब वह किसी काम से बाहर गई थीं और वापस लौटीं, तो किसी बात को लेकर बेटे सतेंद्र राम से विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर सतेंद्र ने पहले अपनी मां की जमकर पिटाई की और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद जब वह भागने की कोशिश कर रहा था, तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सतेंद्र मानसिक रूप से असंतुलित है और अक्सर अपनी मां से झगड़ा करता रहता था।

पहले भी कर चुका है पत्नी की हत्या

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक करीब आठ साल पहले सतेंद्र ने अपनी पत्नी की भी गला काटकर हत्या कर दी थी, जिसमें वह जेल गया था। कुछ महीने पहले ही वह सजा काटकर जेल से बाहर आया था। अब जेल से छूटने के कुछ ही समय बाद उसने अपनी मां की भी जान ले ली।

पुलिस की कार्रवाई जारी

खीरीमोर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बनौली गांव में एक वृद्धा की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी पुत्र सतेंद्र राम को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें