फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश के बेटे निशांत को दूसरे दल के दिग्गज ने बता दिया जदयू की नई उम्मीद; कुशवाहा ने बधाई भी दी

Sun, 20 Jul 2025 05:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी लिखा कि मैं जो कुछ कह रहा हूं, जदयू के नेता शायद मुख्यमंत्री जी से कह नहीं पाएंगे और कुछ लोग कह भी सकते हों,  तो वैसे लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पाते होंगे।
विज्ञापन
निशांत कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार केवल अपने जन्मदिन के कारण ही आज सुर्खियों में नहीं हैं। कारण एक और भी है। वह है उनकी राजनीति में एंट्री की चर्चा को लेकर। हालांकि, निशांत कुमार या जनता दल यूनाईटेड की ओर से इन मामले में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार के करीबी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने निशांत कुमार को जदयू की नई उम्मीद बता दी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक आग्रह भी किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं, उन्होंने क्या क्या बातें कहीं...

विज्ञापन


सरकार और पार्टी साथ-साथ संचालन सीएम नीतीश के लिए उचित नहीं
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा कि जानकारी मिली है कि आज बड़े भाई नीतीश कुमार जी के सुपुत्र निशांत का जन्मदिन है। खुशी के इस अवसर पर जदयू की नई उम्मीद निशांत को जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उसे हमेशा स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रखें। इस अवसर पर नीतीश कुमार से अति विनम्र आग्रह है कि समय और परिस्थिति की नजाकत को समझते हुए इस सच को स्वीकार करने की कृपा करें कि अब सरकार और पार्टी दोनों का साथ-साथ संचालन स्वयं उनके लिए भी उचित नहीं है।
सीएम नीतीश का पैर छूकर निशांत कुमार ने लिया आशीर्वाद, चुनाव को लेकर जनता से की यह अपील
विज्ञापन


कुशवाहा बोले- इस विषय पर समय रहते ठोस फैसला ले लें
सरकार चलाने का उनका लंबा अनुभव है जिसका लाभ राज्य को आगे भी मिलता रहे, यह फिलहाल राज्य हित में अतिआवश्यक है। परन्तु पार्टी की जवाबदेही के हस्तांतरण (जो वक्त मेरी ही नहीं स्वयं उनकी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं/नेताओं की राय में अब आ चुका है) के विषय पर समय रहते ठोस फैसला ले लें। यही उनके दल के हित में है। और इसमें विलंब दल के लिए अपूर्णीय नुकसान का कारण बन सकता है। शायद ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई कभी हो भी नहीं पाये।
विज्ञापन


कुछ देर पहले ही निशांत कुमार ने सीएम नीतीश को जिताने की अपील की थी

विधानसभा चुनाव के सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि इस बार चुनाव भी है। जनता से अपील है कि आप सब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जिताएं। कहा कि पिताजी ने बहुत काम किया है इसीलिए उनको फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक करोड़ लोगों को रोजगार और सरकारी नौकरी देने की बात कही है। अभी 21 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है और 40 हजार और की जाएगी। 125 यूनिट बिजली भी मुफ्त कर दी गई है और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी बढ़ा गई है। वहीं खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर आगे देखा जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें