फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी की 77 वीं जयंती: दास ने कहा- केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है

Sat, 21 Aug 2021 03:06 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।

सार

भक्त चरण दास ने कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गांधी देश के युवाओं के लिए एक सीख हैं। उन्होंने अपना जीवन देश की मिट्टी को सींचने में कुर्बान कर दिया।
विज्ञापन
Bhakta Charan Das - फोटो : Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 77 वीं जयंती के अवसर पर राजधानी पटना के बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा। इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास सहित कई कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन


चरण दास ने कहा कि युवाओं को उनके जीवन को आदर्श मानकर उनके बताएं राहों पर चलना चाहिए। करुणा, दया और क्षमा को कांग्रेस का आभूषण बताया। वर्तमान सरकार द्वारा बदले गए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पर कहा कि वर्तमान सरकार बदले की भावना से काम कर रही है जो लोकतांत्रिक आदर्शों के विरुद्ध है।

आज के सरकार में नौजवानों, किसानों, छात्रों, मजदूरों को बेसहारा छोड़ दिया गया है जबकि स्व. राजीव ने निचले स्तर तक लोगों को मजबूत करने का काम किया। देश के प्रधानमंत्री से आम लोगों की भावनाएं जुड़ी होती है, जिसका निर्वहन करना उनकी जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आधुनिकता के राह पर अग्रसर करने का प्रयास किया, जिसकी बदौलत 21वीं सदी में हमारा देश वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें