फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुख्यमंत्री ने किया सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाईवे का शिलान्यास, नए आरओबी का भी किया उद्घाटन

Tue, 05 Aug 2025 08:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: मुख्यमंत्री ने ग्राम हसनपुर में 81.37 करोड़ रुपये की लागत से बने नए ओवरब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन भी किया। यह पुल राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर है। पहले यहां रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार ट्रैफिक जाम लगता था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के राजगीर में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाईवे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने राजगीर रोड पर नवनिर्मित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 862.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फोरलेन हाईवे, पटना से राजगीर की दूरी को लगभग 20 किलोमीटर तक घटा देगा। इससे न केवल आम लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, बल्कि राजगीर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, हवाई अड्डा, नालंदा विश्वविद्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया हाईवे राजगीर को बिहटा, सरमेरा, बिहारशरीफ, गया और डुमरांव जैसे क्षेत्रों से सीधे जोड़ेगा, जिससे औद्योगिक विकास के नए द्वार खुलेंगे और पर्यटन को भी गति मिलेगी। यह मार्ग बौद्ध सर्किट का भी अहम हिस्सा होगा।

पढ़ें: जाम छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, पेट्रोलिंग गाड़ी भी हुई क्षतिग्रस्त; इलाके में हड़कंप
विज्ञापन


81 करोड़ की लागत से तैयार हुआ आरओबी
मुख्यमंत्री ने ग्राम हसनपुर में 81.37 करोड़ रुपये की लागत से बने नए ओवरब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन भी किया। यह पुल राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर है। पहले यहां रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार ट्रैफिक जाम लगता था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब ओवरब्रिज बनने से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

एशिया रग्बी चैंपियनशिप की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर में आयोजित होने वाली एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप की तैयारियों का भी जायजा लिया और वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन को बिहार के खेल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजगीर स्थित भूटानी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और राज्य की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कई दिग्गज रहे शामिल
इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्थानीय विधायकगण, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, खेल विभाग के अधिकारी, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी सहित कई वरीय अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें