बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत इंटरमीडिएट की सेंट-अप परीक्षा 19 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक होगी। इसी तरह, मैट्रिक की सेंट-अप परीक्षा 23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी।
पढे़ं: जेसीबी से खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, धमाके से थार समेत कई वाहन जलकर राख; एक की मौत
पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल और समुन्नत कोटि के विद्यार्थियों को छूट
बिहार बोर्ड के अनुसार, इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक की सेंट-अप परीक्षा में पूर्ववर्ती (Ex.), कंपार्टमेंटल (Compartmental) और समुन्नत (Improvement) कोटि के विद्यार्थियों को शामिल नहीं होना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सेंट-अप परीक्षा में अनुपस्थित रहने या अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा, 2027 का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे में वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को सेंट-अप परीक्षा में शामिल होना और उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा