फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar BJP: एनडीए की जीत के बाद मैराथन बैठक करेगी BJP, तीन दिन तक नेताओं के साथ विमर्श करेगा शीर्ष नेतृत्व

Sat, 06 Dec 2025 11:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। 89 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस शानदार जीत का श्रेय पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को समर्पित कर दिया। इसी को देखते हुए भाजपा तीन दिन तक क्षेत्रीय बैठक करने जा रही है। 
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में बैठक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की शानदार जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी बैठक का आयोजन करने जा रही है। यह बैठक राज्य के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समर्पित रहेगा। तीन दिन यानी 8, 9 और 10 दिसंबर तक तक चलने वाली इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लोग क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार तो जताएगी ही साथ ही जश्न भी मनाएगी। हालांकि इसके पीछे का एक मकसद आगामी 5 वर्ष के योजनाओं पर विचार विमर्श करना भी है। इसके लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी। 

बताया जाता है कि इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र समेत पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी प्रभारी, जिला प्रभारी जिला, अध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा प्रभारी और संयोजक समेत कई नेता और कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान जो नेता पार्टी से नाराज हो गए थे उन्हें भी इस बैठक में बुलावा भेजा गया है। 

Prem Kumar Exclusive: लालू-तेजस्वी से लेकर रीतलाल-अनंत तक...खास बातचीत में क्या बोले विस अध्यक्ष प्रेम कुमार?

आठ, नौ और दस को होगी बैठक
विज्ञापन

बैठक क्षेत्र वार तय किया गया है। 8 दिसंबर को मिथिला और तिरहुत क्षेत्र के जिलों की बैठक मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिला कार्यालय में होगी। वही 9 दिसंबर को पटना मुंगेर शाहाबाद और मगध क्षेत्र की बैठक पटना के प्रदेश कार्यालय में होगी। वही 10 दिसंबर को कोसी सीमांचल और अंग प्रदेश के क्षेत्र की बैठक पूर्णिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय में होगी। इससे पहले गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जीते हुए विधायकों की महा बैठक हुई थी करीब 2 घंटे तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों के साथ बैठक की थी। इसमें वरिष्ठ नेता बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया, समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें